मखाना बोर्ड क्या है? फार्म युग मिथिला मखाना .
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को अपने बजट भाषण में बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य राज्य में मखाना उद्योग को बढ़ावा देना है। वित्त मंत्री ने कहा, ये बोर्ड मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षित करेगा और उन्हें सभी प्रासंगिक सरकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने में मदद करेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि मखाना का उत्पादन बढ़ने से इसकी कीमत में कमी आएगी जिससे आम जन तक 'सेहत का खजाना' माने जाने वाले इस मेवे की पहुंच आसान होगी। सेहत के नजरिए से रोजाना मखाना खाना आपके लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। आइए इसके फायदे जानते हैं। पोषक तत्वों का खजाना है फार्म युग मिथिला मखाना ...